1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को करें उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

बुधवार को करें उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2016 07:59 pm IST,  Updated : Feb 02, 2016 07:59 pm IST

अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह का दोष है तो बुधवार को गणेश जी पूजा करने बुध ग्रह के दोष समाप्त हो जाएगे। जानिए बुधवार को गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

lord ganesha- India TV Hindi
lord ganesha

धर्म डेस्क: सर्वप्रथम पूज्य गणेशजी की पूजा तो हर दिन हर घर में की जाती है, लेकिन बुधवार के दिन इनकी पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन सच्चे मन से गणेश की पूजा की जाए तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। शिव-पार्वती के पुत्र गणेश जी को हम कई नामों से जानते है जैसे कि सुमुख, एकदंत, लंबोदर, विकट, विघ्ननाशन, विनायक, धूमकेतु, गजानन है। जिन्हे हम कष्टो को हरने वाला मानते है।

ये भी पढ़े- मनुस्मृति: इन चीजों को ग्रहण करने में कभी न करें संकोच

गणेश जी अपने भक्तों से बड़ी जल्दी प्रसन्न होते है और उनकी इच्छाओं की पूर्ति भी करते है। अगर आप बुध ग्रह अशुभ स्थिति में है जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड रहा है तो इस दिन गणेश जी की पूजा अवश्य करें। अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह का दोष है तो बुधवार को गणेश जी पूजा करने बुध ग्रह के दोष समाप्त हो जाएगे। जानिए बुधवार को गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

  • बुधवार के दिन सुबह स्नान कर गणेशजी के मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही शुभ फल मिलेगे।
  • हिन्दू धर्म में गाय को अपनी माता के समान माना जाता है। उनकी सेवा करने से आपको सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसके लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। जिससे कि सभी देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  • अगर आप के बुध ग्रह खराब है तो बुधवार के दिन किसी गरीब या किसी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करे। इससे आपको फायदा मिलेगा।
  • सुख-समृद्धि के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी के अनुसार अपने हाथ की सबसे छोटी उंगली में पन्ना रत्न धारण करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल