1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को करें उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

बुधवार को करें उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2016 07:59 pm IST,  Updated : Feb 02, 2016 07:59 pm IST

अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह का दोष है तो बुधवार को गणेश जी पूजा करने बुध ग्रह के दोष समाप्त हो जाएगे। जानिए बुधवार को गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे।

lord ganesha
lord ganesha

  • श्री गणेश को मोदक बहुत पसंद है इसलिए इसका भोग उन्हे लगाएं। इससे बुध ग्रह के दोष दूर हो जाएगे। साथ ही हर काम में सफलता मिलेगी।
  • अगर आप किसी परेशानी से निजात पाना चाहते है तो बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं। क्योंकि गणेश जी को भी सिंदूर अति प्रिय होता है। जिस तरह भगवान हनुमान को पसंद है। सिंदूर चढाते समय विशेष मंत्र को भी पढ़ें, क्योकि वैसे तो हर देवी-देवता पर सिंदूर चढाया जाता है, लेकिन शिव परिवार या शिव के सभी अंश अवतारों पर सिंदूर चढ़ाने का एक अलग ही महत्व है। इसलिए हर बुधवार को इस मंत्र के साथ गणेशजी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए।

मंत्र

सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्।।

  • बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाने पर बुद्धि तेज होती है साथ ही सभी क्लेशो का नाश और मानसिक शांति मिलती है। शमी के पत्ते चढाते समय इस मंत्र का जाप करें

त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।
शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।

  • श्री गणपति का बुधवार को गाय के दूध व दही से बने पंचामृत से अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसा करने से पुरुषों को अमोघ सिद्धि व स्त्रियों को लिए पति की लंबी आयु की प्राप्ति होती है। अभिषेक के साथ-साथ इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें- गं गणपतये नम:
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल