1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 15 मई राशिफल: एकादशी के साथ सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष से लेकर सिंह राशि के लोगों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर होगे

15 मई राशिफल: एकादशी के साथ सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष से लेकर सिंह राशि के लोगों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर होगे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 06:48 pm IST,  Updated : May 14, 2019 06:48 pm IST

बुधवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग आज सुबह 07:16 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। इसके अलावा सूर्य मेष राशि पर प्रवेश कर रहा है। जिसका असर हर राशि के जातको के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 15 may 2019
Horoscope 15 may 2019

सिंह राशि
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे, तो कुछ लोग आपसे बात करना अवॉयड करेंगे। आज घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने कार्यों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपनी बहन या बुआ को हरे रंग की कोई चीज गिफ्ट करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से आपको बेहद लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आध्यात्म की तरफ भी आपका कुछ रुझान रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइ़ड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल