1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 15 मई राशिफल: एकादशी के साथ सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष से लेकर सिंह राशि के लोगों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर होगे

15 मई राशिफल: एकादशी के साथ सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष से लेकर सिंह राशि के लोगों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर होगे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 06:48 pm IST,  Updated : May 14, 2019 06:48 pm IST

बुधवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग आज सुबह 07:16 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। इसके अलावा सूर्य मेष राशि पर प्रवेश कर रहा है। जिसका असर हर राशि के जातको के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 15 may 2019
Horoscope 15 may 2019

धनु राशि
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएँ समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपका दिन शानदार रहेगा।

मकर राशि
आज ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे। आपको पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइ़ड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल