1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 15 मई राशिफल: एकादशी के साथ सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष से लेकर सिंह राशि के लोगों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर होगे

15 मई राशिफल: एकादशी के साथ सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष से लेकर सिंह राशि के लोगों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर होगे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 06:48 pm IST,  Updated : May 14, 2019 06:48 pm IST

बुधवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग आज सुबह 07:16 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। इसके अलावा सूर्य मेष राशि पर प्रवेश कर रहा है। जिसका असर हर राशि के जातको के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 15 may 2019
Horoscope 15 may 2019

कुंभ राशि
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे हो जायेंगे, जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। घर पर अचानक कई मेहमान आ सकते हैं। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज- मस्ती में टाईम बीतेगा। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, व्यापार में लाभ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल