1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: 2 शुभ योग, इन 7 राशियों को होगी धन की प्राप्ति

बुधवार: 2 शुभ योग, इन 7 राशियों को होगी धन की प्राप्ति

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 13, 2017 07:22 am IST,  Updated : Sep 13, 2017 07:22 am IST

आज दो शुभ योग लग रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। किसी पुराने किये कार्यों से आज आपको धनलाभ मिलेगा। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नयी परियोजनाओं में निवेश करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है।

आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। आज कोशिश करें की सबसे अच्छा रिश्ता बनायें रखें। इस राशि के जो लोग कैटरिंग से जुड़े हुयें है आज उन्हें आर्थिक लाभ मिलने वाला है। शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे।

मीन राशि
आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थिति बन सकती है। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको संतुष्टि मिलेगी। आज कोई करीबी आपसे मदद की मांग कर सकता है। इस राशि के विवाहित लोग आज अपनी गलतियों को भुलाकर नये तरह से जीवन की शुरूआत करें तो दाम्पत्य संबंध मधुर बनेंगे।

कार्यक्षेत्र में भाग्य आपके साथ चल रहा है और आपके पास काफी परियोजनायें है, फिर भी आज एक नया अवसर आपको मिल सकता है जो की आपके करियर के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। घर में गंगाजल छिड़कने से सारी परेशानियां दूर हो जायेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल