1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 16 जून 2018: गणेश चतुर्थी के साथ-साथ पुनर्वसु नक्षत्र, इन राशियों को मिलेंगे ढ़ेरों लाभ

राशिफल 16 जून 2018: गणेश चतुर्थी के साथ-साथ पुनर्वसु नक्षत्र, इन राशियों को मिलेंगे ढ़ेरों लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 10:06 am IST

शनिवार होने के साथ-साथ आज पुनर्वसु नक्षत्र के कारण घ्रुव नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों को हानि होगी। जानिए आचार्य इंदु फ्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 16 june 2018 - India TV Hindi
horoscope 16 june 2018 Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज रम्भा तृतीया है। हेमाद्रि व्रतखण्ड के भाग-1 के पृष्ठ 426 से 430 में, कालनिर्णय के पृष्ठ 176, तिथितत्व के पृष्ठ 30 से 31 में उल्लेख मिलता है कि यह व्रत नारियों के लिये है।

शनिवार होने के साथ-साथ आज पुनर्वसु नक्षत्र के कारण घ्रुव नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों को हानि होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। आज पुराने समय से चली आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकालने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनको आज कोई बड़ा काम मिल सकता है। बड़ों के आशीर्वाद से आप हर जगह सफल होंगे विदेश यात्रा की योजना बनाने के लिए आज का दिन उत्तम है मां दुर्गा को लाल सिंदूर चढ़ाएं, बिगड़े काम बनेंगे।

वृष राशि
आज आपका दिन सोच-विचार में बीतेगा। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफल जरुर होंगे। परिवार के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के लिए आपको ऑफर आ सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन आज मौज-मस्ती में बीतेगा। संघर्ष करने वाले लोगों को आज मनचाहा फल मिलेगा। बदली हुई परिस्तिथियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल