1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 16 जून 2018: गणेश चतुर्थी के साथ-साथ पुनर्वसु नक्षत्र, इन राशियों को मिलेंगे ढ़ेरों लाभ

राशिफल 16 जून 2018: गणेश चतुर्थी के साथ-साथ पुनर्वसु नक्षत्र, इन राशियों को मिलेंगे ढ़ेरों लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 10:06 am IST

शनिवार होने के साथ-साथ आज पुनर्वसु नक्षत्र के कारण घ्रुव नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों को हानि होगी। जानिए आचार्य इंदु फ्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 16 june 2018
horoscope 16 june 2018

तुला राशि
आज आपका दिन नई प्लानिंग करने में बीतेगा। आप आज ऊर्जा से भरे रहेंगे। काम की दृष्टि से आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी। आज घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है, घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर आपको मिल सकता है। भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। कॉम्पटीटिव एक्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत का है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएँ, मनचाही सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है| आज पिता से बात करते समय वाणी पर संयम रखें, दिल को ठेंस पहुंचाने वाली कोई बात ना करें। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में आज वृद्धि होगी। आज आप आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हैं, उनको धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन शुभ है, नया बिजनेस शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा। मां जगदम्बा का विधि-विधान से पूजन करें, सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल