1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 16 जून 2018: गणेश चतुर्थी के साथ-साथ पुनर्वसु नक्षत्र, इन राशियों को मिलेंगे ढ़ेरों लाभ

राशिफल 16 जून 2018: गणेश चतुर्थी के साथ-साथ पुनर्वसु नक्षत्र, इन राशियों को मिलेंगे ढ़ेरों लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 10:06 am IST

शनिवार होने के साथ-साथ आज पुनर्वसु नक्षत्र के कारण घ्रुव नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों को हानि होगी। जानिए आचार्य इंदु फ्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 16 june 2018
horoscope 16 june 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं, आपको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आज आप जहां भी जाएंगे, वहां आकर्षण का केंद्र बनेंगे। सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मीन राशि
आज आप पूरे दिन सकारात्मकता से भरे रहेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य से जुड़े कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए हर मसले पर अपनी राय रखना एवॉएड करें। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी,
संघर्ष करने के बाद आप निश्चित ही सफल होंगे। आज आप किसी सामाजिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने हाथ से बनी रोटी गाय को खिलाएं,  जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल