1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 16 जून 2018: गणेश चतुर्थी के साथ-साथ पुनर्वसु नक्षत्र, इन राशियों को मिलेंगे ढ़ेरों लाभ

राशिफल 16 जून 2018: गणेश चतुर्थी के साथ-साथ पुनर्वसु नक्षत्र, इन राशियों को मिलेंगे ढ़ेरों लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 10:06 am IST

शनिवार होने के साथ-साथ आज पुनर्वसु नक्षत्र के कारण घ्रुव नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों को हानि होगी। जानिए आचार्य इंदु फ्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 16 june 2018
horoscope 16 june 2018

मिथुन राशि
आज आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में कामयाब भी रहेंगे। भाइयों के साथ आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे। समाज में आपके कामों की प्रशंसा होगी। किसी पुराने कुलिग से मुलाकात होगी और उसके साथ आप कहीं बाहर डिनर का प्लान बना सकते हैं। पीपल के पेड़ पर तेल का दीपक जलाएं, धन में वृद्धि होगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत आसानी से हासिल कर लेंगे। किसी विश्वास पात्र से राय लेने में जरा सी भी हिचकिचाहट ना महसूस करें। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। जॉब में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आज दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। जो छात्र विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, परिश्रम करें, सफलता जरूर मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सारे काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल