1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बन रहा है राजयोग, इन राशियों के लिए खास होगा रविवार

बन रहा है राजयोग, इन राशियों के लिए खास होगा रविवार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2017 07:57 am IST,  Updated : Sep 24, 2017 07:58 am IST

रविवार को उत्पात और विषकुंभ नाम के अशुभ योग बनने के बाद भी 8 राशियों के लिए छुट्टी का दिन खास रहेगा। गुरु-चंद्रमा की जोड़ी इन अशुभ योगों का असर कम कर देगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज नवरात्र का चौथा दिन होने के साथ-साथ रविवार है। इसके साथ ही आज 2 अशुभ योग लग रहे है।  इसके साथ ही आज रगजकेसरी नाम का राजयोग भी है। उत्पात और विषकुंभ नाम के अशुभ योग कुछ राशियों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकते है। वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले के जातको का आज का दिन ठीक जाएगा। वहीं मेष, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले जातक थोड़ा संभलकर रहे, नही तो बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज जो भी करेंगे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप बहुत दिनों से कहीं बाहर जाने के लिए सोच रहे थे तो आज के दिन का पूरा लाभ उठाएं। बिजनेस में आज तरक्की का दिन है। आर्थिक लाभ होने के पूरे आसार हैं। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। आज किसी धर्मस्थल पर जायें, विशेष फायदा होगा।

वृष राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। नए-पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में आय का जरिया बढ़ेगा। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलने से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। फिजूल के कामों में न पड़े। छात्रों को आज थोड़ी मेहनत की जरूरत है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने के लिये जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल