1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 25 जनवरी 2018: बन रहे है 3 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा भारी

राशिफल 25 जनवरी 2018: बन रहे है 3 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2018 05:44 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 05:44 pm IST

Aaj Ka Rashifal (25th January 2018): गुरुवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग लग रहा है। जो कि दोपहर बाद 03:14 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। इस योग में कानून संबंधी कामों को निपटा सकते है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज दुर्गाष्टमी व्रत है। साथ ही आज भरणी नक्षत्र है। आकाश में स्थित 27 नक्षत्रों में से भरणी नक्षत्र को द्वितीय नक्षत्र माना जाता है। भरणी नक्षत्र का स्वामी शुक्र है।

गुरुवार होने के साथ-साथ यायीजयद योग लग रहा है। जो कि दोपहर बाद 03:14 से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। इस योग में कानून संबंधी कामों को निपटा सकते है। इसके साथ ही गजकेसरी योग बन रहा है। इसके बावजूद चंद्रमा के साथ अन्य ग्रह होने के कारण कुछ राशियों की लाइफ में संकट आ सकता है। इसके कारण वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार थोड़ा खराब रहेगा। इन राशियों जो बिजनेस, नौकरी में संकट आने के साथ धन हानि हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें। वहीं अन्य राशियों के लिए गुरुवार का दिन मिला-जुला रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।  

मेष राशि

आज दिन की शुरूआत अच्छी होगी। परिवार में सामांजस्य बना रहेगा। छात्रों को कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। जिससे करियर में बदलाव आयेगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। आपकी सोच में बदलाव शुभ फल देने वाला होगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। सेहत का खास ख्याल रखें, खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जरुरतमंद को भोजन कराएं, प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह भरा होगा। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। अच्छी सेहत के लिए धूल-मिट्टी से बचाव करें। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा, साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। नये काम की शुरूआत के लिए शुभ समय है। आज ऑफिस के किसी अहम काम में अपनी राय देने से बचें। किसी काम को करने से पहले सफेद वस्त्र को दान करें, धन लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल