1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: 2 अशुभ योग, ये 5 राशि के जातक रहे संभलकर

मंगलवार: 2 अशुभ योग, ये 5 राशि के जातक रहे संभलकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2017 08:21 am IST,  Updated : Sep 26, 2017 08:21 am IST

ज्येष्ठा नक्षत्र मुद्गर योग बना रहा है। शनि-चंद्रमा की जोड़ी भी विषयोग बन रहा है। ये 2 अशुभ योग मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए भारी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। दिन को खास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह डिनर के लिये जाएं। इस राशि के छात्र आज एकाग्र मन से पढ़ाई करें आपको कामयाबी जरुर हासिल होगी। बस एक-एक करके महत्वपूर्ण कदम उठाने की ज़रूरत है। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ सूचना मिलेगी। आप खुश हो जाएंगे।

कर्क राशि
आज किसी काम में आपको निराशा हांथ लग सकती है। आज आपको सावधान रहना होगा । कारोबार में दूसरों पर भरोसा न करें। विरोधी आज मौके की तलाश में रहेंगे। आज भावनाओं में बहकर किसी के सामने अपने राज उजागर न करें। छात्रों को आज कोर्स के किसी सबजेक्ट को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज उनके कामकाज की रफ्तार आज धीमी हो सकती है। आज आप सेहत के प्रति सावधान रहें। ठंडी चीज़ें खाने से परहेज रखें। कन्याओं को रूपये दान करें। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा ।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल