1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: 2 अशुभ योग, ये 5 राशि के जातक रहे संभलकर

मंगलवार: 2 अशुभ योग, ये 5 राशि के जातक रहे संभलकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2017 08:21 am IST,  Updated : Sep 26, 2017 08:21 am IST

ज्येष्ठा नक्षत्र मुद्गर योग बना रहा है। शनि-चंद्रमा की जोड़ी भी विषयोग बन रहा है। ये 2 अशुभ योग मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए भारी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। कारोबार में तरक्की के नये रास्ते खुद चलकर आपके सामने आयेंगे। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें।

इस राशि के फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन उनके लिये अच्छा है । अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो माता-पिता का आर्शीवाद लेकर काम शुरू करें। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए दिन शुभ है । इससे आपके रिश्तें में और भी
मजबूती आएगी।

कन्या राशि
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी इस ऊर्जा का सही प्रयोग किसी अच्छे काम में करें। इससे आपको काफी धनलाभ होगा। ऑफिस में पिछले कई दिनों से आपके किसी पेंडिंग काम को आज आप आसानी से पूरा कर लेंगे।

इस राशि के जो लोग राजनीति में हैं, उन्हें आज कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिलेगी। पार्टी के किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आप अपनी वाणी और व्यवहार पर ध्यान दें। आपकी किसी बात से परिवार में ही मन मुटाव बढ़ सकता है। आपका विनम्र रहना और संयम रखना ही अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल