1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: 2 अशुभ योग, ये 5 राशि के जातक रहे संभलकर

मंगलवार: 2 अशुभ योग, ये 5 राशि के जातक रहे संभलकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2017 08:21 am IST,  Updated : Sep 26, 2017 08:21 am IST

ज्येष्ठा नक्षत्र मुद्गर योग बना रहा है। शनि-चंद्रमा की जोड़ी भी विषयोग बन रहा है। ये 2 अशुभ योग मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए भारी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज आपका मन किसी असफलता से मन उदास हो सकता है। आप निराश और बेचैन हो सकते हैं लेकिन आप चिंता ना करें,जल्द ही आपकी परेशानी का हल निकल जायेगा। इस राशि के नौजवान और छात्र भी आज भावुक हो सकते हैं, पढ़ाई या किसी काम में मन ना लगे तो गुरूजनों का मार्गदर्शन लें।

अच्छे दोस्तों के साथ कुछ समय गुज़ारें। कारोबारी अपने काम को आगे बढ़ाने के लिये मीठी बोली का उपयोग करें। आपका रूखापन या बेरूखी आपके काम पर असर डाल सकती है। कोई पुराना क्लाइंट आपसे नाता तोड़ सकता है। आज आप अपने आचरण  सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल अर्पित करें परिस्थिति में सुधार आयेगा ।

वृश्चिक राशि

आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। फिलहाल अपने जीवन की समस्या को सुलझाने के लिए आपकी हर कोशिश सफल रहेगी। आज सरकारी कामों को पूरा करने में आपको थोड़ा धीरज रखने की जरुरत है । इस राशि के बच्चे आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो उन्हे जीत जरूर हासिल होगी । नौकरीपेशा आज अपने काम को पूरी लगन से करें। काम में किसी भी तरह की लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। बॉस आपसे सख्ती से पेश आ सकते हैं। आज नया घर खरीदना चाह रहे है तो आज आप प्लान कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल