1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: 2 अशुभ योग, ये 5 राशि के जातक रहे संभलकर

मंगलवार: 2 अशुभ योग, ये 5 राशि के जातक रहे संभलकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2017 08:21 am IST,  Updated : Sep 26, 2017 08:21 am IST

ज्येष्ठा नक्षत्र मुद्गर योग बना रहा है। शनि-चंद्रमा की जोड़ी भी विषयोग बन रहा है। ये 2 अशुभ योग मेष, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए भारी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी न करें, संतुलित नज़रिया अपनाएं। इस राशि के कारोबारी आज सोच समझकर बिज़नेस की डील करें वरना नुकसान हो सकता है। आज आप जीवनसाथी की गलतियों को नजरअंदाज कर दें। बेवजह अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें।

जो लोग किसी अच्छी कंपनी में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्हें आज जॉब का बढ़िया ऑफर मिल सकता है। जहां आप काम कर रहे हैं, वहां भी आपको नये अवसर मिलने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि
आज का दिन उलट फेर का रहने वाला है। आज अचानक खर्चों में बढ़ौतरी हो सकती है। बजट बिगड़ने से आपका मन अशांत हो सकता है। आज के दिन आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। आज पैसों के लेन देन को टालना भी ठीक रहेगा। आज आप शत्रु पक्ष से सावधान रहें। ज़मीन जायदाद के विवादों में भी ना पड़ें। वरना बात बिगड़ सकती है ।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल