1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों की चमक जाएंगी किस्मत आज

बुधवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों की चमक जाएंगी किस्मत आज

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2017 07:21 am IST,  Updated : Sep 27, 2017 07:21 am IST

आज चंद्रमा शनि और केतु के बीच होगा। जिसके कारण आज सौभाग्य और ध्वज नाम के दो शुभ योग बन रहे है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा, तो कुछ राशियों में थोड़ा बुरा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। करियर से जुड़ा कोई मामला आपको कई दिनों से परेशान कर रहा था,आज उसका समाधान आपको मिल जायेगा। ऑफ़िस के कामों में आज पूरी तरह सफल रहेंगे।
आज आपके काम की तारीफ़ होगी और साथ ही प्रमोशन भी मिल सकता है।

नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज किसी करीबी मित्र की आप आर्थिक मदद करेंगे। आपको ऐसा करके बड़ा सुकून मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। समय मिलने पर आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी एक्ज़ीबिशन में जा सकते हैं।

कर्क राशि
आज अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में चल रहे विवाद के कारण आज अपनों से कुछ अनबन भी हो सकती है। आज आप अपने विचारों पर संयम रखें। मन की बात मन में ही रखें। उन्हें जाहिर करने का ये सही समय नहीं है। ज्यादा भावुक होने से आप ही परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं। आप सोच समझकर फैसला करें। अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहेंगे। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा। आज बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें, मानसिक तनाव दूर होगा ।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल