1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों की चमक जाएंगी किस्मत आज

बुधवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 7 राशियों की चमक जाएंगी किस्मत आज

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2017 07:21 am IST,  Updated : Sep 27, 2017 07:21 am IST

आज चंद्रमा शनि और केतु के बीच होगा। जिसके कारण आज सौभाग्य और ध्वज नाम के दो शुभ योग बन रहे है। जिसका असर कुछ राशियों पर अच्छा, तो कुछ राशियों में थोड़ा बुरा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
horoscope

सिंह राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप आज ज़्यादातर कामों को पूरा कर पाने सक्षम होंगे। आपको अपने सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करना होंगे। परिणाम सफल रहेंगे। आज अगर आप किसी ट्रेड शो या सेमिनार में भाग लेंगे तो  आपके कारोबारी कामकाज में सुधार आयेगा। आपके बिज़नेस का विस्तार होगा। संपर्क का दायरा  बढ़ेगा। आज आपके परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका मन धार्मिक कामों में अधिक लगा रहेगा। धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे। आज आपके कुछ जानने वालों के ज़रिये आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको अचानक किसी रिश्तेदार के मुलाकात के लिये जाना पड़ सकता है। आप तैयार रहें। कामकाज के साथ भागदौड़ बढ़ सकती है। ऑफिस में जिस सहकर्मी के साथ आपकी कुछ दिनों अनबन चल रही थी, आज वो खत्म हो जायेगी।

पुरानी बातों को भूलकर दोस्ती का हाथ बढ़ाना अच्छा रहेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। आप बदलावों के अनुसार काम कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपकी निकटता आपको ख़ुशी देगी। गणेश जी को दूर्वा चढ़ायें, मनोकामना पूर्ण होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल