1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: बेकार की टेंशन में फंस सकते है इन 5 राशि के जातक, रहे सतर्क

शुक्रवार: बेकार की टेंशन में फंस सकते है इन 5 राशि के जातक, रहे सतर्क

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2017 07:45 am IST,  Updated : Sep 29, 2017 07:45 am IST

आज अशुभ स्थिति में शनि-केतु होगे। जिसके कारण हर राशि के जातकों के लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। वहीं 5 राशियों पर इस अशुभ स्थिति का सबसे ज्यादा असर होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
जिस अच्छे मौके का आपको इंतज़ार था वो आज आपके सामने आ सकता है। आज नई प्लानिंग को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं। नौकरी में नया पद मिलने की सम्भावनायें बन रही हैं। संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिल सकती है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा।

ऑफिस के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों की कही हुई फिजूल की बातों पर आज ध्यान न दें। अपने काम से सबको खुश करने की कोशिश करें। बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें, सुख-सौभाग्य बना रहेगा ।

कर्क राशि
आज मन में वैचारिक उथल-पुथल हो सकती है। आज आपके मन में इधर-उधर के विचार आयेंगे। आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगें। ऑफिस में आज काम को पूरा करने में जल्दबाजी करने से बचें। काम थोडी देर से ही सही, लेकिन पूरा हो जायेगा।

आज कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो राहुकाल देखकर खरीद लें। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं ,हालात अनुकूल होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल