1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: बेकार की टेंशन में फंस सकते है इन 5 राशि के जातक, रहे सतर्क

शुक्रवार: बेकार की टेंशन में फंस सकते है इन 5 राशि के जातक, रहे सतर्क

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2017 07:45 am IST,  Updated : Sep 29, 2017 07:45 am IST

आज अशुभ स्थिति में शनि-केतु होगे। जिसके कारण हर राशि के जातकों के लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। वहीं 5 राशियों पर इस अशुभ स्थिति का सबसे ज्यादा असर होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
horoscope

धनु राशि
आज आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। ऊंचा मनोबल आज आपको किसी बड़े काम में सफलता दिलाने वाला है। आपके कई दिनों से अटके काम भी आज पूरे हो सकते हैं। आज आपके कारोबार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी।

आज आपको भाई बंधुओं के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचना उचित होगा। अविवाहितों को आज अच्छा रिश्ता मिलने के योग हैं। माता के मंदिर में दर्शन को जायें, मनचाहा जीवनसाथी का सपना पूरा होगा।

मकर राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। समाज के लिये आपके किये किसी काम की प्रशंसा होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों को प्रेरणा मिलेगी। आज आपकी शाम किसी पारिवारिक आयोजन में व्यस्त हो सकती है। बहुत दिनों बाद हुए पारिवारिक कार्यक्रम से हंसी-खुशी का वातावरण बनेगा। कई लोगों से मुलाक़ात हो जायेगी।

आज ऑफिस से जुड़े किसी काम में आपकी तारीफ़ होगी। आपके काम का सहकर्मियों को भी लाभ मिलेगा। आज अध्यापक वर्ग और रिसर्च स्कॉलर्स को अच्छे मौके मिलेंगे। पदोन्नति या किसी बड़े काम का प्रस्ताव मिलेगा। आज मां को श्रंगार की वस्तुओं के साथ लाल चूनर अर्पित करें, आपके काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल