1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: बेकार की टेंशन में फंस सकते है इन 5 राशि के जातक, रहे सतर्क

शुक्रवार: बेकार की टेंशन में फंस सकते है इन 5 राशि के जातक, रहे सतर्क

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2017 07:45 am IST,  Updated : Sep 29, 2017 07:45 am IST

आज अशुभ स्थिति में शनि-केतु होगे। जिसके कारण हर राशि के जातकों के लाइफ में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। वहीं 5 राशियों पर इस अशुभ स्थिति का सबसे ज्यादा असर होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
horoscope

सिंह राशि
आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो फायदा ज़रुर मिलेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से काफी फायदा होगा। आज आप वर्क प्लेस पर लीडर की भूमिका में कार्य करेंगे। ऑफिस में साथ वालों का सपोर्ट मिलेगा।

इस राशि के बेरोजगारों को आज नौकरी में बहुत अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को आज कोई जमीन कम दामों में मिल सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी डील के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ इलायची के सात दाने लेकर जायें।

कन्या राशि
आज का दिन रचनात्मक कामों को आगे बढ़ाने के लिये काफी अच्छा है। आज आपकी प्रतिभा से सभी प्रभावित होंगे। आपको अपने कामों में सभी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आप इस अवसर का फायदा उठाने से न चूकें।

विवाहित आज किसी हिल स्टेशन पर घूमने जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को दूध या उपयोगी वस्तुओं का  दान करें, दिन अच्छा बीतेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल