1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आर्द्रा नक्षत्र इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, रहे सतर्क

बुधवार: आर्द्रा नक्षत्र इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2017 07:18 am IST,  Updated : Nov 08, 2017 07:18 am IST

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज बुधवार के साथ आर्द्रा नक्षत्र और सिद्ध योग है। जिसके कारण कुछ राशि के जातको का दिन थोड़ा अशुभ जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

तुला राशि
आज आप तनावग्रस्त रहेंगे। आज किसी बात की चिंता करने से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आज ऐसी परिस्थितियों से बचने की कोशिश करें। क्योंकि ज़रा-सी चिंता और मानसिक तनाव आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

आज आपको निजी समस्याओं को सॉल्व करने में अपनों की मदद मिलेगी। अचानक आए ख़र्चों से आर्थिक बोझ बढ़ सकता है, फिज़ूलखर्ची से बचें। श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाएं, समस्यायें दूर हो जायेंगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है । आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। साथ ही कहीं से धन लाभ की संभावनायें भी बन रही हैं। इस राशि की महिलायें आज सफर के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें, वरना जल्दबाजी में कहीं गुम हो सकता है।

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आज आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा दिलायेंगे । स्वास्थ्य आज पहले से काफी बेहतर रहेगा । लवमेट आज पार्टनर को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल