1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आर्द्रा नक्षत्र इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, रहे सतर्क

बुधवार: आर्द्रा नक्षत्र इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2017 07:18 am IST,  Updated : Nov 08, 2017 07:18 am IST

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज बुधवार के साथ आर्द्रा नक्षत्र और सिद्ध योग है। जिसके कारण कुछ राशि के जातको का दिन थोड़ा अशुभ जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सक्रिय रहेगा, लोगों से मेल-जोल बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। कई लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे। अचानक किसी काम से विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के मेडिकल स्टूडेंट्स को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आज डाउन हो सकता है।

बेहतर होगा आज खान- पान पर ध्यान दें। अगर कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ जरूरत का सभी समान अच्छी तरह से रख लें। स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें, दिन अच्छा गुजरेगा।

मकर राशि
आज का दिन उतार-चढाव भरा रहेगा। आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज ऐसे मामलों में सावधानी बरतनी होगी, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। अपनी परेशानियों को उनसे बांटने में हिचकिचाएं नहीं, समाधान जरूर निकलेगा।

ऑफिस में आज कोई जरूरी प्रोजेक्ट पूरा होते-होते रुक सकता है, जल्दबाज़ी में कोई भी बड़ा फैसला न करें । इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, आज वो परिवार के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे । सेहत आज फिट रहेगी। आज व्यायाम पर ध्यान देंगे, तो अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल