1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आर्द्रा नक्षत्र इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, रहे सतर्क

बुधवार: आर्द्रा नक्षत्र इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, रहे सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2017 07:18 am IST,  Updated : Nov 08, 2017 07:18 am IST

आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज बुधवार के साथ आर्द्रा नक्षत्र और सिद्ध योग है। जिसके कारण कुछ राशि के जातको का दिन थोड़ा अशुभ जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

कुंभ राशि
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर गौर किया जाएगा, जिससे कम्पनी को फायदा मिलना तय है। नए बिजनेस पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। घर-परिवार में आज कुछ रोचक बातें होंगी, जिससे माहौल अच्छा रहेगा। पिछले कई दिनों से चल रही समस्यायें आज खत्म हो जायेंगी।

इस राशि के वकीलों को आज छोटे-मोटे केस में आसानी से जीत मिल जायेगी । इस राशि के जो लोग मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी प्रिंट मीडिया में काम करने का सुनहरा मौका मिल सकता है। आज के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, काम तेजी से होंगे।

मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में आज आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। आपको काफी धनलाभ भी होगा। आज नए लोगों से मुलाकात होगी। आप धैर्य बनाएं रखें, परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। स्टूडेंट्स को आज नए अवसर मिलेंगे।

अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज थोड़ी मेहनत करके उन्हें मनाने का अच्छा मौका है। आज आप कुछ चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान भी निकाल सकते हैं। आज काले कुत्ते को रोटी खिलायें, स्थिति अनुकूल बनेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल