1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार का राशिफल: 2 अशुभ योग, इन 6 राशियों के लाइफ में आ सकती है मुश्किलें

शुक्रवार का राशिफल: 2 अशुभ योग, इन 6 राशियों के लाइफ में आ सकती है मुश्किलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 23, 2017 10:57 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 10:57 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके साथ ही आज सुबह 10 बजकर 03 मिनट से कल दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक सभी काम बनाने वाला अत्यंत शुभ रवि योग रहेगा। इसके साथ ही 2 अशुभ योग है। जानिए किस राशि के लिए होगा हानिकारक...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि का राशिफल
अपने बिजनेस या ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हुई भी हो सकती है। चने की दाल का दान मंदिर में करें, आपको सुख सौभाग्य मिलेगा। आज आपने जीवनसाथी से व्यवहार में नरमी रखें। जिससे आपका दाम्पत्य जीवन मधुर बना रहेगा, साथ ही आपसी सहयोग की भावना रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। रुके हुए कार्य में मित्रों से खूब मदद मिलेगी जिससे आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो जायेगा । आज फलदार पौधे लगाना पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ है।

कन्या राशि का राशिफल
नए कार्यों में लाभ होगा। घर के किसी सदस्य का शुभ मांगलिक कार्य निपटाने में सफलता मिलेगी। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। दबी हुई आमदनी या दिया हुआ पैसा वापस आएगा। आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

आज आपको कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। दांपत्य जीवन में फिर से प्यार घोलने के लिये आज जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट दें। आप अपने भावनात्मक और व्यक्तिगत संबंधों में संतुलन बनाए रखें। आज मां दुर्गा को पुष्प अर्पित करें।  सब काम समय से होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल