1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार का राशिफल: 2 अशुभ योग, इन 6 राशियों के लाइफ में आ सकती है मुश्किलें

शुक्रवार का राशिफल: 2 अशुभ योग, इन 6 राशियों के लाइफ में आ सकती है मुश्किलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 23, 2017 10:57 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 10:57 pm IST

आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके साथ ही आज सुबह 10 बजकर 03 मिनट से कल दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक सभी काम बनाने वाला अत्यंत शुभ रवि योग रहेगा। इसके साथ ही 2 अशुभ योग है। जानिए किस राशि के लिए होगा हानिकारक...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि का राशिफल
आज का दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है। सांसारिक सुखों की सुविधाएं बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों में जीवनसाथी को शामिल करना संभव हो तो ऐसा अवश्य करें। इससे लाभ का प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपके लिए सामान्य रूप से शुभ है।

आज आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आप खुद को जॉब या कारोबार के अनुरूप आधुनिकतम बनाएं और अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे। आज आकोप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से आय प्राप्त होगी। आज जो भी कमाएं, उसका कुछ हिस्सा दान जरूर करें, बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि का राशिफल
आज अटका हुआ धन प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय प्रेम को बढ़ाने वाला है। आप अपने रिश्तों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और समर्पण का भाव रखेंगे, इससे आपके संबंधों में मज़बूती आएगी।

आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। कामकाज के दबाव को कम करने का आपको पर्याप्त समय नहीं मिले। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिये आज गाय को हरी घास खिलाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल