1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: बन रहे है 2 अशुभ योग, पड़ सकता है इऩ राशियों पर भारी

मंगलवार: बन रहे है 2 अशुभ योग, पड़ सकता है इऩ राशियों पर भारी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2017 07:52 am IST,  Updated : Jul 18, 2017 07:53 am IST

आज वृष, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातक थोड़ा ज्यादा संभल कर रहें, नहीं तो बिना किसी कारण परेशान हो सकते है। वहीं मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

वृष राशि
आज आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज आप पार्टनर की ग़लतियों पर ध्यान ना दें। बात बिगड़ने से संभल जायेगी। आज आपका बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताना अच्छा रहेगा। आपको खुशी मिलेगी। राहत महसूस होगी।  

परिवार में आज किसी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी का माहौल बन जायेगा। बड़े बुज़ुर्ग भी उस रिश्तेदार से मिलकर प्रसन्न होंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। सामने आ रही बाधायें दूर हो जायेंगी। करियर में आगे बढ़ने के नये रास्ते खुलेंगें।

ग्राफिक्स डिजाइनर के लिए आज का दिन अनुकूल है। किसी नयी कम्पनी से आपको जॉब का ऑफर मिल सकता है। आज आप किसी ज़रूरतमंद के लिए  मददगार साबित हो सकते हैं। इसका आगे चलकर आपको भी बड़ा फायदा होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।

मिथुन राशि
आज आपका मन अध्यात्म में लगा रहेगा। आज आप घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। इससे घर में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। इनकम में बढ़ोतरी के योग नजर आ रहे हैं।

किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट या प्राइवेट कॉलेज से जॉब का नया ऑफर मिल सकता है। इस राशि के खिलाड़ियों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है। आज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बेहतर प्रदर्शन से खेल के करियर में नये अवसर बनेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

मिथुन राशि वाले कारोबारियों के लिये आज का दिन निवेश के हिसाब से अनुकूल है। आज आप नया प्रोजेक्ट लगाने का प्लान बना सकते हैं। आज खाली वक्त आप किसी करीबी मित्र के साथ बिता सकते हैं। इससे दोनों की दोस्ती और मज़बूत होगी । बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। अगर ऐसा हो तो आप समय पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल