1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: बन रहे है 2 अशुभ योग, पड़ सकता है इऩ राशियों पर भारी

मंगलवार: बन रहे है 2 अशुभ योग, पड़ सकता है इऩ राशियों पर भारी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2017 07:52 am IST,  Updated : Jul 18, 2017 07:53 am IST

आज वृष, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातक थोड़ा ज्यादा संभल कर रहें, नहीं तो बिना किसी कारण परेशान हो सकते है। वहीं मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

वृश्चिक राशि
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार में ताल-मेल बना रहेगा। आज घरेलु खर्च अवश्य बढ़ सकता है लेकिन इसके साथ ही आय के नये स्रोत भी सामने आयेंगे।

आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। छोटी बीमारी को भी नज़रअंदाज़ ना करें। टूर एंड ट्रैवलर्स और कैटरिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप आज अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की शुरूआत कर सकते हैं। आज आप रूठे लवमेट मनाने के लिये उसे किसी इंटरटेनमेंट की जगह ले जायें। पार्टनर के साथ मूवी देखने का भी प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको आपकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिलेगा। आपके काम में किसी अनुभवी की मदद मिलेगी जिससे आपका और भी काम आसान हो जायेगा। आज परिवार में अचानक किसी समस्या की वजह से मन परेशान हो सकता है लेकिन करीबी रिश्तेदारों के सहयोग से बात बन जायेगी। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा।

इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन मेहनत के बेहतर नतीजे मिलेंगे। इस राशि की महिलाएं आज सामाजिक या क्लब संबंधी गतिविधियों में शामिल होकर आनंदित होंगी। उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। उनकी पाक कला की जमकर तारीफ होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल