1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: बन रहे है 2 अशुभ योग, पड़ सकता है इऩ राशियों पर भारी

मंगलवार: बन रहे है 2 अशुभ योग, पड़ सकता है इऩ राशियों पर भारी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2017 07:52 am IST,  Updated : Jul 18, 2017 07:53 am IST

आज वृष, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातक थोड़ा ज्यादा संभल कर रहें, नहीं तो बिना किसी कारण परेशान हो सकते है। वहीं मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कन्या राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। ऑफिस में आज जिस भी काम शुरू करेंगे वो समय पर, सही ढंग से पूरे हो जायेंगे। आज छोटी बात को लेकर आपकी किसी से बहस हो सकती है। बेहतर होगा की आज आप फिजूल की बात करने से बचें। ज़रूरत पड़ने पर ही किसी को अपनी राय दें।  

आज दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। आप पहले से ही सावधान रहें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करने पर आपको धनलाभ हो सकता है।  

आज जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। आज फिट रहने के लिये पानी पीते रहें। आज आप किसी छोटी कन्या को कुछ गिफ्ट करें। आपकी परेशानियां दूर होंगी।  

तुला राशि
राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। अगर आज किसी नये काम की शुरूआत करना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। धनलाभ के नये अवसर नज़र आयेंगे। आज आप काम अधिक होने की वजह से व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में काम को पूरा करने में आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। धैर्य के साथ काम करने पर सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

बिज़ी होने की वजह से परिवार के लिये वक्त नहीं निकाल पाएंगे। हो सकता है जीवनसाथी से इस बात को लेकर आपकी अनबन हो जाए। आज आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिये काम शुरू करें। घर में रखी कबाड़ की वस्तुएं, बंद इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटे वाहन के पार्ट्स या जंग लगी वस्तुओं को बेच दें। उससे मिले पैसों को दान कर दें। आपके जीवन में शांति आयेगी। अगर कोई टूटी साइकिल रखी है तो उसे बेच दें। घर में चल रहा क्लेष खत्म हो जायेगा । लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल