1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार: बन रहे है 2 अशुभ योग, पड़ सकता है इऩ राशियों पर भारी

मंगलवार: बन रहे है 2 अशुभ योग, पड़ सकता है इऩ राशियों पर भारी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2017 07:52 am IST,  Updated : Jul 18, 2017 07:53 am IST

आज वृष, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातक थोड़ा ज्यादा संभल कर रहें, नहीं तो बिना किसी कारण परेशान हो सकते है। वहीं मेष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कर्क राशि
आज आपको आपकी मेहनत के शानदार परिणाम मिल सकते हैं। आज किसी काम को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन सफलता ज़रूर हासिल होगी। आपकी सफलता में पहले से की गई तैयारी भी काफी काम आयेगी। उलझनें सुलझ जाएंगी।

आज क़ानूनी कार्यवाही से जुड़ा कोई मामला भी आपको परेशान कर सकता है। दुश्मन आज आपको परेशान करने की कोई साज़िश रच सकते हैं, इसलिए आज आप सतर्क रहें। किसी अजनबी से दोस्ती ना करें।

आज उसी से अपनी बातें शेयर करें, जिसपर आपको पूरा भरोसा हो। हो सके तो आज आप किसी से बहस ना करें। इस राशि के विवाहित आज किसी रिश्तेदार के घर उनसे मिलने जा सकते हैं । इससे कई दिनों से चल रहे पारिवारिक झगड़े खत्म हो सकते हैं। रिश्तों में नया सामंजस्य बनेगा। अगर आप नई गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि
आज आपके दिन की शुरूआत खुशियों के साथ होगी। आज आपका मूड अच्छा रहेगा । परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं । इससे परिवार में भी नया तालमेल और सामंजस्य बनेगा। ऑफिस के कामकाज में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। आपके काम से बॉस भी बहुत खुश रहेंगे। आज आपको पदोन्नती का नया अवसर मिल सकता है।

आपको कोई नया कार्यभार भी मिल सकता है। आज आपकी मुलाक़ात कुछ नये लोगों से हो सकती है जिनसे आगे चलकर आपको काम में काफी मदद मिलेगी। आज चांदी की कोई वस्तु ख़रीदें। इससे आपको फायदा होगा । स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कम मेहनत का बेहतर परिणाम आपको मिल सकता है। आज आपको इंटरव्यू में भी सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।  

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल