1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज विशाखा नक्षत्र में राशिनुसार करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

आज विशाखा नक्षत्र में राशिनुसार करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2018 08:18 am IST,  Updated : May 01, 2018 08:18 am IST

विशाखा नक्षत्र को शक्ति, समृद्धि, सुंदरता, उपलब्धियों और खुशियों के साथ जोड़कर देखा जाता है। इस नक्षत्र के दौरान विवाह आदि मांगलिक कार्य, कारीगरी, चित्रकारी और औषधी से सबंधित कार्य आरंभ करना शुभ माना जाता है। विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और इसकी राशि तुला है। आज विशाखा नक्षत्र के दौरान कौन-सा खास उपाय करने से किस राशि वालों को क्या शुभ फल मिलेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

vishakha
vishakha

सिंह राशि
अगर आपकी सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है और खराब सेहत के कारण आपका मन काम करने में नहीं लग रहा है, तो आज के दिन थोड़े-से आलू लेकर उन्हें उबाल लें और उबलने के बाद उन आलूओं में थोड़ी-सी हल्दी डाल दें। अब इन हल्दी मिले, उबले हुए आलूओं को गाय को खिला दें। साथ ही गाय के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सेहत में जल्दी ही सुधार होगा, लिहाजा आपका काम करने में मन लगेगा।

कन्या राशि
अगर आपका बिजनेस सामान्य गति से चल रहा है, लेकिन उसमें कोई खास ग्रोथ नहीं हो पा रही है तो अपने बिजनेस की ग्रोथ के लिये आज के दिन भगवान विष्णु के गोविन्द नाम का ध्यान करें और इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- 'गोविंदाय नमो नमः।' आज के दिन इस मंत्र का 51 बार जाप करें और जाप के बाद भगवान को पेड़े की मिठाई भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके बिजनेस की गति सामान्य से तेज होगी, लिहाजा आपकी जल्दी ही अच्छी ग्रोथ भी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल