1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज विशाखा नक्षत्र में राशिनुसार करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

आज विशाखा नक्षत्र में राशिनुसार करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2018 08:18 am IST,  Updated : May 01, 2018 08:18 am IST

विशाखा नक्षत्र को शक्ति, समृद्धि, सुंदरता, उपलब्धियों और खुशियों के साथ जोड़कर देखा जाता है। इस नक्षत्र के दौरान विवाह आदि मांगलिक कार्य, कारीगरी, चित्रकारी और औषधी से सबंधित कार्य आरंभ करना शुभ माना जाता है। विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और इसकी राशि तुला है। आज विशाखा नक्षत्र के दौरान कौन-सा खास उपाय करने से किस राशि वालों को क्या शुभ फल मिलेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

vishakha
vishakha

तुला राशि
अपने अन्दर कॉन्फिडेंस बनाये रखने के लिये और दूसरों के आगे बिना घबराये बोलने की ताकत रखने के लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर घर के मन्दिर में नित्य पूजा के समय दोनों हाथ जोड़कर और आंखें बंद करके देवर्षि नारद मुनि के स्वरूप का ध्यान करते हुए, उन्हें ध्यान में ही पुष्पांजलि अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके अन्दर कॉन्फिडेंस आयेगा और आप दूसरों के आगे बिना घबराये अपनी पूरी बात रखने में समर्थ होंगे।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने दोस्तों के साथ अपने रिश्तों को और भी मजबूत करना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान आदि के बाद सबसे पहले भगवान विष्णु के आगे चन्दन की खुशबू वाली धूपबत्ती जलाएं। फिर इसके बाद भगवान विष्णु के माधव नाम का ध्यान करें और इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- 'माधवाय नमो नमः।' आज के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें। ऐसा करने से आपके अपने दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपको हमेशा अपने दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल