1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज विशाखा नक्षत्र में राशिनुसार करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

आज विशाखा नक्षत्र में राशिनुसार करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2018 08:18 am IST,  Updated : May 01, 2018 08:18 am IST

विशाखा नक्षत्र को शक्ति, समृद्धि, सुंदरता, उपलब्धियों और खुशियों के साथ जोड़कर देखा जाता है। इस नक्षत्र के दौरान विवाह आदि मांगलिक कार्य, कारीगरी, चित्रकारी और औषधी से सबंधित कार्य आरंभ करना शुभ माना जाता है। विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और इसकी राशि तुला है। आज विशाखा नक्षत्र के दौरान कौन-सा खास उपाय करने से किस राशि वालों को क्या शुभ फल मिलेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

vishakha
vishakha

कुंभ राशि
अगर आपको एक अच्छी नौकरी की तलाश है और आप उसके लिये बहुत मेहनत भी कर रहे हैं, तो अपनी मेहनत को सफलता का रूप देने के लिये आज के दिन भगवान विष्णु को पीले फूलों की पुष्पांजलि दें और उन्हें दूध-चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। साथ ही अपनी सफलता के लिये भगवान से प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी मेहनत रंग जरूर लायेगी और आपको जल्द ही एक अच्छी नौकरी मिलगी।

मीन राशि
अपने बच्चों के बेहतर जीवन के लिये, उनकी तरक्की के लिये आज के दिन एक सूखे नारियल का गोला लेकर भगवान विष्णु के चरणों में रख दें और 20 मिनट तक उसे वहीं रखा रहने दें। 20 मिनट बाद उस गोले को वहां से उठाकर, घिसकर एक बर्तन में रख लें और उसमें थोड़ी-सी पिसी हुई शक्कर और थोड़ी मात्रा में घी भी मिला दें। अब इस गोले का सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं और थोड़ा-सा प्रसाद के रूप में अपने बच्चे को खाने को दें। बाकी बचे हुए प्रसाद को एक डिब्बे में डालकर रख लें और रोज़ थोड़ा-थोड़ा प्रसाद उसमें से लेकर अपने बच्चे को खाने के लिये दें। ऐसा करने से आपके बच्चे को एक बेहतर जीवन मिलेगा और उसकी तरक्की होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल