1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर पर इस तरह रखें हाथी की मूर्तियां, सुख-समृद्धि के दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्यार

Vastu Tips: घर पर इस तरह रखें हाथी की मूर्तियां, सुख-समृद्धि के दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 28, 2021 06:35 am IST,  Updated : Apr 28, 2021 06:35 am IST

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पति-पत्नी के कमरे में हाथी का जोड़ा रखने के बारे में। शयनकक्ष में हाथी की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच प्यार तथा सम्मान बढ़ता है।

Vastu Tips: घर पर इस तरह रखें हाथी की मूर्तियां, सुख-समृद्धि के दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्यार- India TV Hindi
Vastu Tips: घर पर इस तरह रखें हाथी की मूर्तियां, सुख-समृद्धि के दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्यार Image Source : FREEPIK

वास्तु शास्त्र में आज  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पति-पत्नी के कमरे में हाथी का जोड़ा रखने के बारे में। शयनकक्ष में हाथी की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच प्यार तथा सम्मान बढ़ता है। शयनकक्ष के अलावा तिजोरी के दरवाजे पर सूंड उठाए हुए दो हाथी के बीच लक्ष्मी मां की बैठी हुई तस्वीर लगानी चाहिए और उस तिजोरी वाले कमरे में क्रीम या ऑफ व्हाइट कलर कराना चाहिए। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

आर्थिक संकटों से बचने के लिये हाथी के पांव के नीचे की मिट्टी को कुएं में डालें। लेकिन अगर आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं तो उस मिट्टी को घी और पानी से सानकर 6 गोलियां बना लें और उनमें सिन्दूर लगाकर एक डिब्बी में रखकर अपने कमरे की दक्षिण-पश्चिम दिशा में छुपाकर रख दें। वहीं अगर आप अपे दुश्मनों पर विजय पाना चाहते हैं, बिना लड़ाई-झगड़े के सब सुलझाना चाहते हैं तो आपको हाथी के महावत को अंकुश का दान करना चाहिए । 

अन्य संबंधित खबरों के लिए क्लिक करे

Vastu Tips: दक्षिण दिशा की फर्श पर लगवाएं इस रंग का पत्थर, होगा शुभ

Vastu Tips: लाफिंग बुद्धा की मूर्ति मेन गेट पर लगाने से घर में आती हैं खुशियां, होता है ये भी फायदा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल