1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: चाहते है मनचाही नौकरी तो इंटरव्यू में जाते समय जरुर अपनाएं ये वास्तु उपाय

Vastu Tips: चाहते है मनचाही नौकरी तो इंटरव्यू में जाते समय जरुर अपनाएं ये वास्तु उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2019 07:39 am IST,  Updated : Jul 19, 2019 04:45 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो आखिरकार किन बातों का ख्याल रखें। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

vastu tips for getting Success in interview job- India TV Hindi
vastu tips for getting Success in interview job

Vastu Tips About Job: कई बार ऐसा होता है कि आपने कहीं इंटरव्यू दिया लेकिन हर चीज़ में अव्वल होते हुए भी आपको वो नौकरी नहीं मिल पाती। इसलिए आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताएंगे कि जब आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो आखिरकार किन बातों का ख्याल रखें। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

जब भी आप इंटरव्यू के लिए जाएं तो जेब में लाल रूमाल या कोई लाल रंग का कपड़ा जरूर रखें। अगर आपके पास कोई लाल रुमाल नहीं हो तो आप लाल रंग वाली शर्ट भी पहन सकते है। दरअसल माना जाता है कि लाल रंग सौभाग्य की निशानी है। इसके अलावा उत्तर दिशा की दीवार पर एक बड़ा सा आईना लगाने से भी नौकरी के बेहतर अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है। एक तीसरा उपाय और है जिसका आपको ज़रूर ध्यान रखना चाहिए। वो ये कि जब भी आप घर से निकलें तो सबसे पहले अपना दायां पैर बाहर रखें। सिर्फ इंटरव्यू ही नहीं बल्कि किसी भी शुभ कार्य के लिए जाने से पहले दायां पैर ही बाहर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

आज धनिष्ठा नक्षत्र के साथ आयुष्मान योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें मनी प्लांट, दिन दुगनी रात चौगुनी होगी बरकत

Sawan 2019: सावन माह में शुरु हुए पंचक, ये चीजें करने से रहें कोसों दूर

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल