1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: इन शुभ समय में ही करे नए घर पर प्रवेश, मां लक्ष्मी रहेगी हमेशा प्रसन्न

Vastu Tips: इन शुभ समय में ही करे नए घर पर प्रवेश, मां लक्ष्मी रहेगी हमेशा प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 30, 2020 06:21 am IST,  Updated : Sep 30, 2020 10:46 am IST

गृह प्रवेश करने के बाद ग्रहों का पूजन करना चाहिए। फिर वास्तु देवता का पूजन करना चाहिए। वास्तु पूजन के लिये कुछ शुभ समय भी बताये गये हैं।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश स जानिए गृह प्रवेश के बाद ध्यान रखने योग्य कुछ बातों की। गृह प्रवेश करने के बाद ग्रहों का पूजन करना चाहिए। फिर वास्तु देवता का पूजन करना चाहिए। 

वास्तु पूजन के लिये कुछ शुभ समय भी बताये गये हैं- चित्रा, शतभिषा, स्वाति, हस्त, पुष्य, पुनर्वसु, रोहिणी, रेवती, मूल, श्रवण, उत्तराफाल्गुनी, धनिष्ठा, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, अश्विनी, मृगशिरा और  अनुराधा नक्षत्रों में वास्तु पूजन करना शुभ होता है। इन नक्षत्रों में से किसी भी एक में वास्तु पूजन करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। वास्तु देवता के पूजन के बाद अपने देवी-देवताओं का पूजन करके ब्राह्मणों का पूजन करना चाहिए और  उन्हें कुछ दक्षिणा देनी चाहिए। 

अगर आप सक्षम हैं तो गृह प्रवेश के दिन किसी ब्राह्मण को गाय का दान भी करना चाहिए। इस प्रकार ब्राह्मण आदि की पूजा के बाद जरूरतमंदों को, साधु-संतों को और अपने बंधु-बांधवों को भोजन खिलाना चाहिए। फिर अंत में स्वयं भोजन करके आराम से अपने घर में निवास करना चाहिए। 

संबंधित खबरें

Vastu Tips: ग्रह प्रवेश करते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, परिवार में रहेगी खुशहाली

Vastu Tips: अनचाहे खर्चों ने बिगाड़ दिया है घर का बजट, अपनाएं ये 8 टिप्स और बचाएं पैसा

Vastu Tips: घर में रोजमर्रा की ये 8 आदतें भी बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, नहीं छोड़ेंगे तो हो जाएंगे बर्बाद

Vastu Tips: घर पर लगी ये तस्वीरें बदल देगी आपका जीवन, कभी नहीं होगी सुख-संपत्ति की कमी

Vastu Tips: पेड़ काटते समय ध्यान रखें ये बातें, होगी धन-धान्य की वृद्धि

Vastu Tips: दुर्भाग्य का कारण बन सकती है दीवार में लगी घड़ी, घर पर लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल