1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: मेन गेट के सामने 30 इंच की ऊंचाई पर रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, इतना होना चाहिए साइज

Vastu Tips: मेन गेट के सामने 30 इंच की ऊंचाई पर रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, इतना होना चाहिए साइज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2019 07:19 am IST,  Updated : Dec 02, 2019 10:26 am IST

मुख्य द्वार के सामने रखी हुई मूर्ति का चेहरा मुख्य द्वार के सामने ही होना चाहिए।

vastu tips in hindi- India TV Hindi
लाफिंग बुद्धा वास्तु टिप्स

Vastu Tips In HIndi: वास्तु शास्त्र में कल हमने बात की थी लाफिंग बुद्धा के बारे में और आज भी हम इसी बारे में आगे बात करेंगे। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को मेन गेट के सामने कम से कम 30 इंच की ऊंचाई पर लगाया जाना चाहिए। लगाये जाने के लिये आदर्श ऊंचाई 30 इंच से अधिक और साढ़े 32 इंच से कम होनी चाहिए। 

मूर्ति की नाक ग्रह स्वामी के दोनों हाथों की उंगलियों के बराबर, यानी कम से कम आठ अंगुल का होना चाहिए और अधिकतम ऊंचाई घर की मालकिन के हाथ की नाप से सवा हाथ के बराबर होनी चाहिए। मुख्य द्वार के सामने रखी हुई मूर्ति का चेहरा मुख्य द्वार के सामने ही होना चाहिए। 

Vastu Tips: घर में मुख्य द्वार के सामने रखें लाफिंग बुद्धा, घर में आएगी आर्थिक संपन्नता

जैसे ही द्वार खुले सबसे पहले वही मूर्ति दिखे | ध्यान रहे कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रसोई, डायनिंग रूम या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इसकी पूजा भी नहीं की जानी चाहिए। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल