1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: सोने को सफेद रंग की चीजों के साथ रखने से मिलेगा फायदा, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

Vastu Tips: सोने को सफेद रंग की चीजों के साथ रखने से मिलेगा फायदा, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 07, 2021 06:42 am IST,  Updated : Mar 07, 2021 06:44 am IST

सूर्य ग्रह के लिये चन्द्रमा, मंगल और गुरु मित्र हैं, बुध सम है, जबकि शुक्र और शनि ग्रह शत्रु हैं।

vastu tips in hindi today home interior according to surya graha - India TV Hindi
Vastu Tips: सूर्य के शत्रु ग्रह शुक्र और शनि के साथ ना रखें सामान, बेवजह हो सकती है परेशानी Image Source : INSTAGRAM: INSPIRE_ME_HOME_DECOR

वास्तु शास्त्र में शनिवार को विभिन्न ग्रहों के मित्र, शत्रु और सम ग्रहों की चर्चा की थी और बताया था कि किसी ग्रह के मित्र, शत्रु और सम स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनसे संबंधित चीज़ों की प्लेसमेंट करनी चाहिए। अतः उसी कड़ी में आज विस्तार से जानिए। 

आज जानिए सूर्य ग्रह के बारे में। हमने कल भी आपको बताया था कि सूर्य ग्रह के लिये चन्द्रमा, मंगल और गुरु मित्र हैं, बुध सम है, जबकि शुक्र और शनि ग्रह शत्रु हैं। 

अतः इस सबको ध्यान में रखते हुए आप सूर्य संबंधित चीज़ों जैसे सोना, गुड़, बाजरा, नमक आदि को चन्द्रमा, मंगल और गुरु संबंधी चीज़ों जैसे सफेद रंग की चीज़ों, चावल, दूध, पानी, चांदी, लाल रंग की चीज़ों, मसूर, शहद, लाल मिर्च, सिन्दूर, अग्नि से संबंधित चीज़ों या पीले रंग की चीज़ों जैसे पीतल, चना, हल्दी, केसर आदि चीज़ों के साथ रख सकते हैं। 

इसके अलावा बुध संबंधित चीज़ों या हरे रंग की चीज़ों को भी आप सूर्य की चीज़ों के साथ रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि सूर्य के शत्रु ग्रह, शुक्र और शनि से संबंधित चीज़ों के साथ सूर्य संबंधी चीज़ों को रखने से आपको बचना चाहिए। इससे आपको बेवजह की परेशानी हो सकती है।

अन्य संबंधित खबरों के लिए क्लिक करे

Vastu Tips: डाइनिंग टेबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें, हो सकती हैं पेट संबंधी बीमारियां

Vastu Tips: बिल्कुल भी इस दिशा में न रखें माइक्रोवेव, जानिए अन्य इलेक्ट्रानिक समान किचन में रखने की सही दिशा

Vastu Tips: किचन में सिंक, नल लगवाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें

Vastu Tips: कभी भी इस दिशा में न बनवाएं किचन, परिवार पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल