1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: किचन में पानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना होता है शुभ

Vastu Tips: किचन में पानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना होता है शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 20, 2019 06:29 am IST,  Updated : Nov 20, 2019 10:12 am IST

Vastu Tips: जानिए किचन में किस दिशा में कौन सा सामान रखना चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे किचन की अंदरूनी व्यवस्था के बारे में। किचन की अंदरूनी व्यवस्था में कुछ चीजें बेहद जरुरी होती हैं। किचन में सिंक, पानी का नल, पानी रखने का स्थान, ये सब चीजें किचन की उत्तर दिशा से उत्तर-पूर्व में होनी चाहिए। 

ये बात वास्तु शास्त्र के उन नियमों में है जो स्वतंत्र मकान पर भी लागू होते हैं और बंद मकान पर भी, यानी चाहें आप स्वतंत्र मकान में रहते हों या फ्लैट में, और आपके घर में रसोई, घर के किसी भी कोने में हो, पानी, नल, सिंक, वाटर कंटेनर उत्तर से लेकर पूर्व के बीच में ही होंगे। इस नियम में कभी भी किसी दशा में कोई बदलाव नहीं हो सकता है और न ही शिथिलता बदली जा सकती है। किचन में इन चीज़ों के अलावा भी बहुत से मेज़र अप्लायंसेज होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल