1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: दक्षिण दिशा में शौचालय का निर्माण करता है आपका यश कम

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में शौचालय का निर्माण करता है आपका यश कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2019 06:19 am IST,  Updated : Nov 25, 2019 09:29 am IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से दक्षिण दिशा में शौचालय बनवाने से क्या हानि होती है।

vastu tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

आज वास्तु शास्त्र में हम बात करेंगे दक्षिण दिशा में शौचालय बनवाने के बारे में। अगर आपके घर की दक्षिण दिशा में शौचालय की संभावना है तो इसे दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम के बीच शिफ्ट करने की कोशिश करें। ठीक दक्षिण दिशा में शौचालय का निर्माण कराने से यश और कीर्ति की हानि होती है। मझली बेटी को अपयश का सामना करना पड़ सकता है। जीवन की ऊष्मा गुम हो जाती है और आपकी आंखें लगातार परेशान करती रहती हैं। आंखों में कोई न कोई विकार बना ही रहता है और हर सुबह 9 से 11 बजे के बीच का समय बड़ा ही परेशानी भरा साबित होता है। 

हर साल गर्मी के मौसम में सरकारी विभागों से नोटिस मिल सकती हैं और व्यर्थ की परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। अगर किसी मजबूरी के चलते दक्षिण दिशा में आपका टॉयलेट है तो उसके प्रभावों को कम करने के लिये टॉयलेट के दरवाजे पर तांबे की पत्ती जड़वाने से कुछ राहत मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल