1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: दक्षिण-पूर्व दिशा में ना बनाए बेडरूम, बनेगा पति-पत्नी के मनमुटाव का कारण

Vastu Tips: दक्षिण-पूर्व दिशा में ना बनाए बेडरूम, बनेगा पति-पत्नी के मनमुटाव का कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2019 06:21 am IST,  Updated : Dec 11, 2019 09:19 am IST

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें पति-पत्नी के शयनकक्ष, यानि बेडरूम की दिशा के बारे में।

vastu tips about bedroom- India TV Hindi
vastu tips about bedroom

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें पति-पत्नी के शयनकक्ष, यानि बेडरूम की दिशा के बारे में। आप लोगों ने ध्यान दिया होगा कि अक्सर छोटी-मोटी बातों पर भी पति-पत्नी के बीच तकरार होते रहते हैं। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़ों की एक वजह शयनकक्ष की दिशा भी हो सकती है। आज हम सबसे पहले बात करेंगे आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने के बारे में, पति-पत्नी का शयनकक्ष कभी भी दक्षिण-पूर्व दिशा नहीं होना चाहिए। इस दिशा में शयनकक्ष होने से बिना वजह भी पति –पत्नी के बीच लडाई-झगड़े होते रहते है, जिससे दोनों में मनमुटाव बना रहता है और दोनों बस एक-दूसरे की कमियां निकलने में लगे रहते हैं। आग्नेय कोण में बेडरूम होने से बिना वजह का खर्च भी बढ़ता है। अतः आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में शयनकक्ष का चुनाव अवॉयड करना चाहिए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल