1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर की छत पर फालतू सामान रखने से होती है कलह

Vastu Tips: घर की छत पर फालतू सामान रखने से होती है कलह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2020 06:35 am IST,  Updated : Jan 30, 2020 07:34 pm IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कोई भी फालतू सामान या कबाड़ नहीं रखना चाहिए।

vastu Tips- India TV Hindi
 वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर की छत पर रखे फालतू सामान, यानि कबाड़ की। क्या हमें घर की छत पर फालतू सामान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कोई भी फालतू सामान या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक असर पड़ता है और पितृ दोष भी लगता है। पूरे घर का माहौल खराब हो जाता है। साथ ही यह आपके घर में कलह का कारण भी बन सकता है।

अगर आपके घर में बिना उपयोग का फालतू सामान बहुत समय से पड़ा है तो उसे घर के बाहर करिये, लेकिन अगर आपके घर में ऐसा कोई सामान है जो उपयोगी तो है परंतु अभी उसका कोई काम नहीं है तो ऐसी चीजों को ऐसे ही कहीं भी न पटके, उन्हें व्यवस्थित ढंग से एक जगह पर रख दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल