1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vivah Muhurat 2021: जनवरी में सिर्फ एक ही दिन शहनाई बजने के बाद 3 माह का इंतजार, जानिए इस साल पड़ने वाले विवाह मुहूर्त

Vivah Muhurat 2021: जनवरी में सिर्फ एक ही दिन शहनाई बजने के बाद 3 माह का इंतजार, जानिए इस साल पड़ने वाले विवाह मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 02:59 pm IST

मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो चुके हैं। इसके साथ ही मांगलिक कार्य की शुरुआत हो गई है। जानिए साल 2021 में विवाह के लिए कितने शुभ मुहूर्त बन रहे है।

Vivah Muhurat 2021: जनवरी में सिर्फ एक ही दिन शहनाई बजने के बाद 3 माह तक इंतजार, जानिए इस साल पड़ने - India TV Hindi
Vivah Muhurat 2021: जनवरी में सिर्फ एक ही दिन शहनाई बजने के बाद 3 माह तक इंतजार, जानिए इस साल पड़ने वाले विवाह मुहूर्त  Image Source : INSTAGRAM/CLASSYWED

मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो चुके हैं। इसके साथ ही मांगलिक कार्य की शुरुआत हो गई है, लेकिन आपको बता दें कि इस साल 2021 की शुरुआत के 3 माह तक काफी कम विवाह के मुहूर्त बन रहा है। दरअसल 19 जनवरी को देव गुरु अस्त हो जाएगे जिसके बाद ही मांगलिक कार्यो में रोक जग जाएगी। जानिए साल 2021 में किस माह में किस दिन पड़ रहा है विवाह के लिए अच्छा मुहूर्त। 

आपको बता दें कि 14 जनवरी को जहां सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया वैसे ही खरमास खत्म हो गए। इसके बाद 5 दिन बाद ही 19 जनवरी से 16 फरवीर तक गुरु ब्रहस्पति अस्त हो जाएगे। इसके साथ  ही 16 फरवरी से लेकर 17 अप्रैल तक शुक्र भी अस्त हो जाएगा। इस मौके पर भी मांगलिक कार्य होने की संभावना काफी कम हो। 

साल 2021 का पहला पंचक आज से शुरू, 20 जनवरी तक बिल्कुल भी न करें ये काम

साल 2021 में पड़ने वाले विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

जनवरी 2021 - खरमास समाप्त होने के बाद 18 जनवरी ही एक मुहूर्त है।

फरवरी 2021-  फरवरी माह में कोई शुभ मुहूर्त नहीं पड़ रहा है। हालांकि इस माह की 16 तारीफ को बसंत पंचमी पड़ रहा है। जो अबूझ मुहूर्त माना जाता है। लेकिन इस दिन शुक्र अस्त हो रहा है। जिसके कारण इस दिन विवाह करना शुभ नहीं होगा।

मार्च 2021- कोई शुभ मुहूर्त नहीं

Shubh Muhurat 2021: नए साल में बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त, जानें जनवरी से लेकर दिसंबर तक पड़ने वाले शुभ योग

Vivah Muhurat 2021: जनवरी में सिर्फ एक ही दिन शहनाई बजने के बाद 3 माह तक इंतजार, जानिए इस साल पड़ने
Image Source : INDIA TVVivah Muhurat 2021: जनवरी में सिर्फ एक ही दिन शहनाई बजने के बाद 3 माह तक इंतजार, जानिए इस साल पड़ने वाले विवाह मुहूर्त 

अप्रैल 2021-  इस माह कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। जो 22, 24, 26, 27, 28, 29 और 30 है। 

मई 2021- 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 24, 26, 28, 29 और 30 विवाह मुहूर्त है।

जून 2021- इस माह 3, 4, 5, 16, 19, 20, 22, 23 और 24 है। 

Financial Horoscope 2021: नया साल 4 इन राशियों को कर देगा मालामाल, वहीं इन्हें हो सकता है आर्थिक नुकसान

जुलाई 2021- इस माह देवशयनी एकादशी के बाद  15 नंवबर तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इस माह 1, 2, 7, 13 और 15 है। 

नवंबर 2021- इस माह देवउठनी एकादशी के साथ विवाह होना शुरू हो जाएगा। इस माह 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30। 

दिसंबर 2021- इस माह में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 को है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल