1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 02:15 pm IST

इस सप्ताह में शनि और मंगल दोनों ग्रह मार्गी होने से आपको हरेक कार्य में जीवन साथी की मदद और सहयोग मिलता रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जातकों को अभी देकर परीक्षा उत्तीर्ण हो सकेंगे। जानिए आपका सप्ताह कैसे बितेगा..

वृषभ राशि
Image Source : PTIवृषभ राशि

वृषभ राशि
इस सप्ताह शुक्र और सूर्य दोनों ग्रह राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपके लिए कुल मिलाकर शुभ रहेंगे। सप्ताह की शुरूआत में थोड़े विघ्न तकलीफ के बाद आप के काम पूर्ण होंगे। इस सप्ताह में शनि और मंगल दोनों ग्रह मार्गी होने से आपको हरेक कार्य में जीवन साथी की मदद और सहयोग मिलता रहेगा।

जीवन साथी के साथ हालांकि पहले से किसी मुद्दे पर मतभेद चल रहा हो तो उसका भी निराकरण होगा। भागीदारी के काम के लिए शुभ समय है। नए करार, भागीदारी अथवा संयुक्त उद्यम शुरू करने से लाभ होगा। भागीदार के साथ संबंध भी बेहतर बनेंगे।

लेकिन, सप्ताह के पहले दिन कोई नया कार्य शुरू न करें अथवा नए निर्णय न लें। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए अधिक शुभ रहेगा। एकाध काम में अवरोध आ सकता है परंतु कुल मिलाकर स्थिति को आप संभाल सकेंगे। अचानक व्यवसाय संबंधी फेरबदल होगा अथवा कोई नर्इ घटना घटित हो, ऐसी संभावना भी है। इस समय आपको आर्थिक लाभ, उधारी तथा मित्रों और बुजुर्गों आदि की मदद मिलती रहेगी।

अगली स्लाइड में पढे़ और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल