1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 02:15 pm IST

इस सप्ताह में शनि और मंगल दोनों ग्रह मार्गी होने से आपको हरेक कार्य में जीवन साथी की मदद और सहयोग मिलता रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जातकों को अभी देकर परीक्षा उत्तीर्ण हो सकेंगे। जानिए आपका सप्ताह कैसे बितेगा..

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क:  इस सप्ताह सूर्य और शुक्र राशि बदल कर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे है। इसके साथ ही मंगल ग्रह राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण शत्रुऔं में आपको विजय प्राप्त होगी। इसके साथ ही बिजनेस, नौकरी में फायदा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़े-

इस सप्ताह में शनि और मंगल दोनों ग्रह मार्गी होने से आपको हरेक कार्य में जीवन साथी की मदद और सहयोग मिलता रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जातकों को अभी देकर परीक्षा उत्तीर्ण हो सकेंगे। जानिए आपका सप्ताह कैसे बितेगा।साथ ही जानिए किन राशियों के लिए यह सप्ताह फायदेमंद साबित हो सकता है।

मेष राशि

इस सप्ताह सूर्यदेव राशि बदल कर कन्या राशि में अर्थात् आपकी राशि से छठ्ठे भाव में प्रवेश करेंगे, यह आपके लिए पूरे महीना के दौरान नौकरी या सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त होने का संकेत है। पिछले लंबे समय से जो बुरा चाहने वाले आप का नुकसान कर रहे थे अथवा जिनके कारण खास कर नौकरी-पेशा लोगों को हानि अथवा अपयश का सामना करना पड़ता था, अब उन शत्रुओं को सरलता से पस्त किया जा सकेगा।

आपकी कर्तव्य निष्ठा और दक्षता देखकर वरिष्ठ अधिकारी भी प्रभावित होंगे तथा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के बारे में आपके साथ विचार विमर्श करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दो दिन थोड़े सामान्य रहेंगे, ऐसा कहा जा सकता है।

विघ्न के बावजूद भी आप हिम्मत से काम पूरा कर सकेंगे। उसके बाद का समय भी सभी प्रकार से लाभदायी रहेगा। बिजनेस-नौकरी में उधारी, आवक तथा कार्यक्षेत्र में दूसरों का अच्छा सहयोग मिलता रहेगा। अचानक लाभ या पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सप्ताह के अंतिम दिन खर्च अधिक रहेगा। काम के लिए बाहर जाने का योग और अनिच्छित खर्च भी रहेगा।

अगली स्लाइड में पढे़ और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल