1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 02:15 pm IST

इस सप्ताह में शनि और मंगल दोनों ग्रह मार्गी होने से आपको हरेक कार्य में जीवन साथी की मदद और सहयोग मिलता रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जातकों को अभी देकर परीक्षा उत्तीर्ण हो सकेंगे। जानिए आपका सप्ताह कैसे बितेगा..

कर्क राशि
Image Source : PTIकर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह में सूर्य राशि बदलकर कन्या राशि में अर्थात् आपकी राशि से तीसरे भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए शुभ रहेगा। आपके सरकारी और कानूनी कामकाज पूर्ण होंगे और सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पिछली किसी उपलब्धि के कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप भाई-बहन को मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मंगल ग्रह राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आपकी राशि से छठवें भाव में रहेगा। मंगल आपोक शत्रुओं के सामने विजय दिलाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जातकों को अभी देकर परीक्षा उत्तीर्ण हो सकेंगे।

इस सप्ताह में आपको मौसापक्ष से लाभ हो सकता है। सप्ताह के मध्यभाग में विवाह के इच्छुक जातकों को जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। संभव वहां अभी गुरू का मंत्र ब्रूम बृहस्पतये नमः का जाब करें और गुरूवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से आपके विवाह की संभावना बढ़ेगी।

15 और 16 तारीख आपको थोड़ी विघ्न और उपाधि कारक और स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ पँहुचाने वाली सिद्ध होगी। सप्ताह का अंतिम दिन आपके लिए सभी प्रकार से भाग्योदय कराने वाला रहेगा।

अगली स्लाइड में पढे़ और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल