1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 02:15 pm IST

इस सप्ताह में शनि और मंगल दोनों ग्रह मार्गी होने से आपको हरेक कार्य में जीवन साथी की मदद और सहयोग मिलता रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जातकों को अभी देकर परीक्षा उत्तीर्ण हो सकेंगे। जानिए आपका सप्ताह कैसे बितेगा..

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह सूर्य राशि बदलकर कन्या अर्थात् आपकी राशि से बारहवें भाव में प्रवेश कर रहा है। जिससे आपको लाभ मिलने में अवरोध अथवा विलंब होगा। हालांकि, विदेश संबंधी कार्यों के लिए शुभ समय है, जिसमें विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थी वीजा अथवा प्रवेश के लिए प्रयास कर सकते हैं।

व्यवसायिक कार्यों के लिए विदेश से शुभ समाचार आएगा। इस सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका जमीन मकान वाहन संबंधी काम होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में काम में अवरोध पैदा होंगे अथवा विशेषकर संतान अथवा विद्याभ्यास के लिए कोई मुश्किल रहेगी। अचानक कोई काम बंद होगा।

अविवाहित जातकों का भी अपनी मर्जी से विवाह होगा अथवा योग्य व्यक्ति की खोज पूर्ण होगी। प्रेम संबंध में भूतपूर्व प्रिय व्यक्ति के साथ फिर से मुलाकात होगी और फिर से संबंध में आगे बढ़ने की संभावना रहेगी। सप्ताह का अंतिम दिन भी आप को आमदनी उधार-वसूली और आर्थिक लाभ के लिए शुभ साबित होगा। वर्तमान समय में गैर कानूनी लाभ लेने की इच्छा बढ़ेगी।

अगली स्लाइड में पढे़ और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल