1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 02:15 pm IST

इस सप्ताह में शनि और मंगल दोनों ग्रह मार्गी होने से आपको हरेक कार्य में जीवन साथी की मदद और सहयोग मिलता रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जातकों को अभी देकर परीक्षा उत्तीर्ण हो सकेंगे। जानिए आपका सप्ताह कैसे बितेगा..

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु राशि
इस सप्ताह सूर्य राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। आपकी राशि से दसवें भाव में सूर्य आपको यश-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। आपके रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकेंगे तथा जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं अथवा सरकारी टेंडर आदि से संबंध रखते हैं।

उनके लिए विशेष लाभदायी है, जो सरकार, अधिकारी वर्ग, राजनेता, प्रतिष्ठित, सामाजिक अग्रणी व्यक्ति आदि के साथ काम करते हैं, सरकार की ओर से मान-सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना भी प्रबल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी।

वर्तमान समय में सूर्य और बुध का परिवर्तन होने से कर्म के बल पर आप को भाग्य का साथ मिलेगा। इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए सुख और शांतिमय व्यतीत होगा। वर्तमान समय में खाने-पीने की नियमितता का विशेष ध्यान रखें।

अंतिम दो दिन जमीन-मकान-वाहन या प्रोपर्टी के कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और लाभ होगा। व्यापार में आवश्यकता से अधिक लालच के कारण आपको तकलीफ न हो इस बात का ध्यान रखें।

अगली स्लाइड में पढे़ और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल