1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 02:15 pm IST

इस सप्ताह में शनि और मंगल दोनों ग्रह मार्गी होने से आपको हरेक कार्य में जीवन साथी की मदद और सहयोग मिलता रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जातकों को अभी देकर परीक्षा उत्तीर्ण हो सकेंगे। जानिए आपका सप्ताह कैसे बितेगा..

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह के दौरान आपको भाई-बहन के साथ संबंधों में थोड़े मतभेद खड़े होंगे। संभव हो वहाँ तक कोई ऐसी बात न करें जिसके कारण परेशानी खड़ी हो। आपके वाणी और व्यवहार में विनम्रता और पारदर्शिता की सबको अपेक्षा है। इस समय के दौरान वित्तीय लेनदेन में किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करें, साथ ही संभव हो वहां तक बड़ा लेनदेन टालें।

मित्रों के साथ भी थोड़ी परेशानी खड़ी होगी। आपके सरकारी कामकाज में धीमी गति से काम होगा। विशेषकर व्यापारियों को कानूनी कार्यों पर खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा, जिसके कारण कोई काम करने में मन नहीं लगेगा।

सप्ताह के मध्य में सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करके गुरू के साथ युति करेगा। सप्ताह के अंत में मंगल धनु राशि में प्रवेश करगा। जिसके कारण आपके कामकाज में आंशिक तेजी दिखाई देगी और आर्थिंक तंगी कम होती नजर आएगी। आपका भाग्य ने फिर से काम करना शुरू कर दिया हो ऐसा महसूस होगा।

अगली स्लाइड में पढे़ और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल