
मीन राशि
इस सप्ताह में सूर्य राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपको सार्वजनिक जीवन में लाभ और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत दे रहा है। हांलाकि, वैवाहिक जीवन में अहं का टकराव होने से क्लेश रहने की संभावना है। परंतु वर्तमान समय में सूर्य-बुध का परिवर्तन आपकी परेशानी कम करेगा और शुभता में वृद्धि होगी।
वर्तमान समय में आपका ईश्वर पर श्रद्धा और विश्वास बढ़ेगा। आप किसी धर्मगुरू के संपर्क में आएंगे और उनके मार्गदर्शन के चलते किसी भी विषय में निर्णय लेने की आपकी वृत्ति बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी जिससे सार्वजनिक जीवन में आपको पुरस्कार स्वरूप सम्मानित किये जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपको किसी भी प्रकार से लाभ और धन की वृद्धि कराने वाला रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको थोड़ी तकलीफ होगी और स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ पर खर्च की मात्रा में वृद्धि होगी। आप किसी कार्य में खूब मेहनत करेंगे फिर भी फल प्राप्त न होने से थोड़ी निराशा रहेगी। हांलाकि सप्ताह के अंतिम दिन से आपकी स्थिति में सुधार आएगा।